बीएसएनएल को लूटने वाले पांच नटवरलाल, कश्मीर से अरब तक फैलाया नेटवर्क फिर लगाया इतना चूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में कॉल कराने के लिए बीएसएनएल का अवैध टेलीफोन नेटवर्क स्थापित करने के आरोप में बीएसएनएल के उप संभागीय इंजीनियर (एसडीई) शमीम अहमद के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरों ने आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त फोन मैकेनिक रोशन लाल भट व चार लाभार्थियों एजाज अहमद भट, शब्बीर अहमद भट, मोहम्मद शफी भट व नसीर अहमद मलिक के खिलाफ भी आरोप पत्र पेश किया गया है। एसीबी के अनुसार सऊदी अरब में रहने वाले दो सगे भाइयों शब्बीर अहमद भट व एजाज अहमद भट पर आरोप था कि वे अरब से विभिन्न देशों में सस्ते दर पर फोन कॉल करते थे। पाया गया कि सऊदी अरब में अवैध टेलीफोन नेटवर्क है। इसका कश्मीर में नेटवर्क भी बना रखा गया है।
एक अगस्त 2005 से 14 मई 2007 तक चला यह सिलसिला
इसमें बीएसएनएल के ऑपरेटर को भी शामिल किया गया है। वे बीएसएनएल एक्सचेंज का कोड हासिल करने के साथ ही दो सर्किट भी हासिल करने में कामयाब हो गए। एजाज ने सोपोर एक्सचेंज के जूनियर टेलीकॉम अफसर (जेटीओ) शमीम अहमद शाह को भी इसमें शामिल कर लिया। शमीम ने कोड हासिल करने के बाद वर्ष 2004 में सोपोर में कई स्थानों पर अवैध कॉल सेंटर खोल दिए। जेटीओ के कारगिल स्थानांतरण होने पर वहां भी कॉल सेंटर खोल लिया गया। जांच के दौरान एसीबी ने कॉल रजिस्ट्री जब्त कर ली। पाया गया कि 5689000 मिनट की कॉल कारगिल में स्थापित पांच अवैध कॉल सेंटर से किए गए। यह सिलसिला एक अगस्त 2005 से 14 मई 2007 तक चला जिसमें न्यूनतम कॉल दर छह रुपये प्रति मिनट और अधिकतम 12 रुपये प्रति मिनट थी। इससे बीएसएनएल को तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ेंः यहां लोग बोले- वही वैक्सीन लगाओ जो प्रधानमंत्री ने लगवाई है, जानिए फिर क्या हुआ