फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF Troops recovered big arms cache in akhnoor international border jammu

सरहद पर सुरक्षा: परगवाल सेक्टर से हथियारों का जखीरा बरामद, इलाके की सुरक्षा और कड़ी

Thu, 07 Apr 2022 01:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 01:28 PM IST
सार

अखनूर में बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से हथियारों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है। जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश कर दिया है।

विज्ञापन
BSF Troops recovered big arms cache in akhnoor international border jammu
BSF Akhnoor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हथियारों की तस्करी को नाकाम करते हुए परगवाल सेक्टर से सटे देवरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक एके 47 राइफल, दो इटली निर्मित पिस्तौल, व छह मैगजीन बरामद की हैं। इसके बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।  

विज्ञापन


आईबी पर परगवाल सेक्टर से सटे देवरा में बीएसएफ की 46वीं वाहिनी ने विशेष सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी में जुटे जवानों को जीरो लाइन के पास एक बैग बरामद हुआ। बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो पिस्टल (मेड इन इटली) 40 राउंड चार मैगजीन, एक एके-47 राइफल, 20 राउंड दो मैगजीन बरामद हुई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह बैग यहां कैसे पहुंचा और इसे यहां से कौन उठाने वाला था। माना जा रहा है कि इस खेप को इलाके में सक्रिय विरोध देश के अराजक तत्वों तक पहुंचाया जाना था। जिसे नाकाम बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में हथियारों का जखीरा मिलने पर परगवाल सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के अलावा सुरक्षा एजेंसियां संदिग्धों की तलाश में जुट गई हैं। इससे पहले भी बीते साल 27 सितंबर 2021 को इसी क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सीमा पर एक बैग बरामद हुआ था।

जिसमें चार पिस्टल, आठ मैगजीन, 100 गोलियां, एक किलो हीरोइन और 2.75 लाख नकली भारती करेंसी बरामद हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed