फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF troop tej bahadur suspended from job

खराब खाने की शिकायत करने वाला BSF जवान तेज बहादुर नौकरी से बर्खास्त

Wed, 19 Apr 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 19 Apr 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
BSF troop tej bahadur suspended from job
बीएसएफ जवान तेज बहादुर - फोटो : फाइल फोटो

खराब खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इससे अब उनको सर्विस का किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिलेगा। तेज बहादुर ने इस कार्रवाई पर दुख व्यक्त किया है और इसकी लड़ाई सरकार से लड़ने की बात कही है। 

विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी राम अवतार ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवान तेज बहादुर ने बीएसएफ के नियमों का उल्लंघन किया है। उसने अनुशासन तोड़ा है। यदि उसे कोई परेशानी थी तो वह अपने सीनियर अधिकारियों को बताता। इस तरह से सोशल मीडिया पर वीडियो डालना उचित नहीं। कई महीने जांच करने के बाद हर पहलू को देखते हुए तेज बहादुर को दोषी पाया गया है। इसलिए उसे नौकरी से बर्खास्त किया गया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजस्थान के रहने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने उसे मिलने वाले खाने का वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था। इसमें बताया था कि इस तरह खराब खाना दिया जाता है। इसके बाद देशभर में तेज बहादुर के समर्थन में लोग उतरे। पुंछ जिले में रहते हुए तेज बहादुर ने यह वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद उसे सांबा बटालियन में अटैच कर कोर्ट आफ इंक्वायरी शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे आवाज उठाने से 70 फीसदी हालात सुधरे'

BSF troop tej bahadur suspended from job
तेज बहादुर - फोटो : ANI

पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज बहादुर ने कहा है कि उसको नौकरी से बर्खास्त होने का बहुत दुख है। वह गरीब परिवार से संबंध रखता है। नौकरी का उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसका असर तो पड़ेगा। लेकिन उन्हें इस बात से खुशी भी है कि उनके  आवाज उठाने से 70 फीसदी जवानों को मिलने वाले खाने में सुधार हुआ है।

कहा कि बाकी का कोई और आवाज उठाएगा तो वो भी सुधर जाएगा। तेज बहादुर का कहना है कि वह ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। उसका फेसबुक पेज उसके बेटे ने बनाया। उसे कोई सुर्खियों में आने का शौक नहीं था। सिर्फ उसने यह चाहा कि जब सभी एक जैसी ड्यूटी देते हैं तो खाने में भेदभाव क्यों।

सांबा में जांच के वक्त तेज बहादुर ने यह भी खुलासा किया कि बीएसएफ अधिकारियों ने उसे अधिकारी होने का रौब दिखाया। नौकरी से बर्खास्त करने पर तेज बहादुर का कहना है कि वह अपनी आवाज को सरकार के समक्ष उठाएगा। ताकि उसे न्याय मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed