फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF troop tej bahadur begins hunger strike

खराब खाने की शिकायत करने वाले BSF जवान तेज बहादुर ने शुरू की भूख हड़ताल

Sun, 05 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 05 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
BSF troop tej bahadur begins hunger strike
बीएसएफ की 29वीं बटालियन का जवान तेज बहादुर - फोटो : File Photo

जवानों को खराब खाना मिलने का वीडियो बना कर वायरल करने वाला बीएसएफ की 29वीं बटालियन का जवान तेज बहादुर दो दिनों से भूख हड़ताल पर है। सूत्रों की मानें तो तेज बहादुर उच्च अधिकारियों द्वारा उसका वीआरएस रद्द किए जाने के विरोध में भूख हड़ताल कर रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, बीएसएफ  की 29वीं बटालियन के कमांडिंग अफसर सहित अन्य अधिकारियों का भी कहना है कि भूख हड़ताल की बात कोरी अफवाह है। इस बारे में हमें भी मंडी कस्बे बाजार से जानकारी मिली है, जबकि तेज बहादुर नियमित तौर पर खाना-पीना कर रहा है।
विज्ञापन


तेज बहादुर द्वारा वीडियो वायरल करने के काफी पहले किए गए वीआरएस आवेदन को मंजूर कर लिया गया था। उसे 31 जनवरी 2017 को वीआरएस देकर घर भेजा जाना था, लेकिन, उसके वीडियो मामले की जांच के चलते वीआरएस रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीआरएस देकर घर भेजने की मांग

BSF troop tej bahadur begins hunger strike
BSF जवान तेज बहादुर - फोटो : Social Media

इसकी जानकारी मिलने पर दो दिन पूर्व जिले में बीएसएफ  एक्स सर्विसमेन लीग के सदस्यों ने 29वीं बटालियन के कमांडिंग अधिकारी परवीन कुमार से मुलाकात कर तेज बहादुर को वीआरएस देकर घर भेजने की मांग की थी। कमांडिंग अधिकारी ने कहा था कि यह मामला उच्च अधिकारियों के स्तर का है, उनका कोई रोल नहीं हैं।

सूत्रों की मानें, तो पूर्व सैनिकों ने तेज बहादुर से भी मुलाकात की थी। तब उसने कहा था कि अगर उसे घर नहीं भेजा गया, तो वह भूख हड़ताल पर चला जाएगा। हालांकि, उस समय पूर्व सैनिकों ने उसे भूख हड़ताल न करने पर मना लिया था।

इस मामले में कुछ स्थानीय पत्रकारों द्वारा तेज बहादुर से मिलने की मांग की गई। इस पर बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि इसकी अनुमति एडीजी बीएसएफ ही दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed