सत्यशील को देख जब खिल उठे साथियों के चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार की घडियां खत्म हुई और पाकिस्तान में फंसा भारतीय जवान शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सकुशल वापस लौट आया।
दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद जैसे ही जवान सत्यशील यादव को भारतीय अधिकारियों को सुपुर्द किया गया भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
बार्डर पर मौजूद सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को गले लगकर बधाई दी। हैरत की बात यह रही कि भारतीय जवान को वापस भेजकर पाकिस्तान अधिकारी भी काफी खुश दिखाई दिए।
तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाद बीएसएफ के आईजी जवान को साथ लेकर हेडक्वार्टर मीरां साहिब के लिए चल दिए।
सहयोगपूर्ण रहा पाक रेंजरो का रवैया
वहीं जवान सत्यशील यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उसे बीएसएफ को सौंपे जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में उसके साथ उम्मीद से अच्छा व्यवहार किया गया।
उससे पूछताछ की गई। पर उसके द्वारा अपना परिचय बताए जाने के बाद पाक अधिकारी उससे अच्छे से पेश आए और उन्होंने उसका अच्छा ख्याल भी रखा। सत्यशील यादव ने कहा कि उसे पाकिस्तानी रेंजर अफसरों से कोई शिकायत नहीं है।
पाक सीमा में उससे काफी नरमी बरती गई और पाक अधिकारियों और रेंजरों का रवैया काफी सहयोगपूर्ण रहा। सियालकोट सेक्टर में उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने चिनाब से निकाला था। उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। यही कारण रहा कि पाक के कब्जे में होने के बावजूद भी उसे किसी तरह का कोई भय नहीं रहा।
जवान को लेकर आईजी पहुंचे हेडक्वार्टर
जानकारी के अनुसार बीएसएफ हेडक्वार्टर पहुंचने पर आईजी बीएसएफ जवान के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे। इसी दौरान जवान पाक में अपने अनुभवों को मीडिया और साथियों के साथ साझा करेंगे।
सूत्रों के अनुसार इसके बाद जवान को मेडिकल चेकअप के लिए जीएमसी या सैन्य अस्पताल ले जाया जा सकता है।