फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF soldiers returned home

सत्यशील को देख जब खिल उठे साथियों के चेहरे

Sat, 09 Aug 2014 01:35 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
BSF soldiers returned home

इंतजार की घडियां खत्म हुई और पाकिस्तान में फंसा भारतीय जवान शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे सकुशल वापस लौट आया।

विज्ञापन


दोनों देशों के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग के बाद जैसे ही जवान सत्यशील यादव को भारतीय अधिकारियों को सुपुर्द किया गया भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

बार्डर पर मौजूद सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों ने अपने साथी को गले लगकर बधाई दी। हैरत की बात यह रही कि भारतीय जवान को वापस भेजकर पाकिस्तान अधिकारी भी काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन


तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बाद बीएसएफ के आईजी जवान को साथ लेकर हेडक्वार्टर मीरां साहिब के लिए चल दिए।

सहयोगपूर्ण रहा पाक रेंजरो का रवैया

BSF soldiers returned home

वहीं जवान सत्यशील यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उसे बीएसएफ को सौंपे जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में उसके साथ उम्मीद से अच्छा व्यवहार किया गया।

उससे पूछताछ की गई। पर उसके द्वारा अपना परिचय बताए जाने के बाद पाक अधिकारी उससे अच्छे से पेश आए और उन्होंने उसका अच्छा ख्याल भी रखा। सत्यशील यादव ने कहा कि उसे पाकिस्तानी रेंजर अफसरों से कोई शिकायत नहीं है।

पाक सीमा में उससे काफी नरमी बरती गई और पाक अधिकारियों और रेंजरों का रवैया काफी सहयोगपूर्ण रहा। सियालकोट सेक्टर में उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने चिनाब से निकाला था। उसे किसी तरह की कोई दिक्‍कत नहीं हुई। यही कारण रहा कि पाक के कब्जे में होने के बावजूद भी उसे किसी तरह का कोई भय नहीं रहा।

जवान को लेकर आईजी पहुंचे हेडक्‍वार्टर

BSF soldiers returned home

जानकारी के अनुसार बीएसएफ हेडक्वार्टर पहुंचने पर आईजी बीएसएफ जवान के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे। इसी दौरान जवान पाक में अपने अनुभवों को मीडिया और साथियों के साथ साझा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार इसके बाद जवान को मेडिकल चेकअप के लिए जीएमसी या सैन्य अस्पताल ले जाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed