फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF soldier's comment about pakistan

‘साहब, उस दिन मौका दिया होता तो आज ऐसा नहीं होता’

Thu, 09 Oct 2014 03:45 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
BSF soldier's comment about pakistan

शरीर पर लगी पाकिस्तानी गोली का दर्द नहीं, पर दुश्मन को जवाब न देने का गम दिमाग में हिलोरे मार रहा था। सीमा सुरक्षा बल के बिग बॉस को सामने देख जवान अपने जज्बात पर काबू नहीं रख सका।

विज्ञापन


गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू के डिजास्टर वार्ड में बुधवार की सुबह बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल डीके पाठक पाक गोलाबारी में घायल जवानों और नागरिकों से मिलने पहुंचे। डीजी ने घायल जवान की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन


उसे एक लिफाफा थमाया, जिसमें चेक था। हाथ में लिफाफा पकड़ते ही जवान जज्बाती हो गया। उसने डीजी से कहा, ‘साहब, तीन अक्तूबर को यदि हमें माकूल जवाब देने को कह दिया गया होता, तो आज पाक ऐसी हिमाकत करने की नहीं सोचता।’ पाठक ने उसका हौसला बढ़ाया और अपने जख्म का ख्याल रखने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले डीजी, खुलकर खेल रही बीएसएफ

BSF soldier's comment about pakistan

सीमा पर लगातार फायरिंग पर डीजी ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों का हमारे जवान जवाब दे रहे हैं। जब उनसे सीमा पार हुए नुकसान के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि मीडिया ही इसकी सही जानकारी दे सकता है।

एक ओर गृहमंत्री राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि पाक को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा और दूसरी ओर बीएसएफ के जवानों को इसकी इजाजत देने में देरी किए जाने पर पाठक ने कहा कि ऐसा नहीं है। जवानों को खुलकर मुंहतोड़ जवाब देने को कहा गया है।

सीमा पर तनाव के बाद जवानों की अतिरिक्त नियुक्ति के संबंध में पूछे जाने पर पाठक ने कहा कि सीमा पर जितने जवान तैनात हैं, वह काफी हैं। इस दौरान रिहायशी इलाकों में पाक द्वारा गोलाबारी किए जाने की डीजी ने निंदा की।

‘यह अंदर की बात है, इसे रहने दें’

BSF soldier's comment about pakistan

डीजी का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में सभी चौकियों को निशाना बनाया गया है। इसके अलावा हीरानगर, सांबा, रामगढ़ और अखनूर सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना और रेंजरों द्वारा गोलाबारी की गई है।

पाठक ने कहा कि पाक में राजनीतिक अस्थिरता और सीमा पार बैठे आतंकियों को घुसपैठ में मिली असफलता के कारण पाकिस्तान बौखलाकर ऐसा कदम उठा रहा है।

बीएसएफ के डीजी पाठक से जब पूछा गया कि आपने रक्षा मंत्री अरुण जेटली और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सीमा के हालात की जानकारी दी। उनकी ओर से क्या रणनीति बनाई गई है। तो उन्होंने कहा कि ‘यह अंदर की बात है। इसे रहने दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed