पाक मिठाई से बीएसएफ ने किया इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बने तनावपूर्ण हालात के बीच दिवाली की मिठाई लेकर आए पाकिस्तानी रेंजरों को बीएसएफ ने बैरंग लौटा दिया। हीरानगर की बोबिया चौकी के सामने पाकिस्तान की सुखमल पोस्ट से आए पाकिस्तानी रेंजरों ने मिलने का संदेश दिया।
इस पर दोनों तरफ से अधिकारी जीरो लाइन पर पहुंचे। बेहद संक्षिप्त बातचीत के बाद दोनों अपने इलाकों की तरफ लौट गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 4.40 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स का मेजर सरफराज की अध्यक्षता में छह सदस्यीय दल जीरो लाइन पर बीएसएफ के दल से मिलने पहुंचा।
उनके हाथ में सजाया गया डिब्बा था जिसमें दीवाली की मिठाई बताई गई। सामान्य तौर पर मिठाई के आदान प्रदान की प्रक्रिया त्योहार की पूर्वसंध्या पर की जाती है लेकिन इस बार दो दिन पूर्व ही मिठाई का प्रस्ताव लाया गया।
ईद पर पाक ने लौटा दी थी भारत की मिठाई
सूत्रों ने बताया कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन को देखते हुए बीएसएफ ने मिठाई लेने से साफ इनकार कर दिया। कुछ समय बाद ही पाकिस्तानी रेंजरों को लौटना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दोनों तरफ के अग्रिम बलों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य पर मिठाई के आदान प्रदान की रिवायत है।
अक्तूबर के पहले सप्ताह ही ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मिठाई के आदान प्रदान से इनकार कर दिया था। पाक रेंजरों के इस रवैये पर बीएसएफ में भी नाराजगी चल रही थी।