Video: दिवाली की रात बीएसएफ ने नाकाम की दहशत की बड़ी साजिश
अंतराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के पुराने रूट पर कड़ी निगरानी से आतंकियों के सभी मंसूबे विफल हो रहे हैं। अक्तूबर महीनें में ही कई बार आतंकियों के दल को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते पाया गया है।
दिवाली की अलसुबह एक बजकर ४२ मिनट पर हीरानगर सेक्टर के गांव पहाड़पुर के ठीक सामने पड़ती पाकिस्तान की अभ्याल डोगरा पोस्ट की ओर से तीन हथियारों से लैस आतंकियों को थर्मल इमेजिंग के जरिए घुसपैठ करते पाया गया।
बीएसएफ के थर्मल इमेजिंग डिवाइस में रिकार्ड हुआ घुसपैठ का वीडियो
#WATCH: CCTV visuals of Pakistani terrorists infiltrating across the International border in J&K's Kathua district (Thermal imagery) pic.twitter.com/3XNRTzNdTS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
रेंग रेंग कर भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे आतंकियों के इस दल की हलचल को भांपते हुए बीएसएफ के अलर्ट जवानों ने रात १ बजकर ४३ मिनट पर रोशनी के गोले दोग जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला शुरू हो गया।
बीएसएफ के मुंहतोड़ जवाब से डर के भागे आतंकी
पाकिस्तान ने इस बार भी आतंकियों के सुरक्षित बचाने के लिए कवर फायर देते हुए बीएसएफ की पोस्ट पर अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी जिसका बीएसएफ ने भी कड़ा जबाव दिया। वहीं दहशत के मकसद से भारतीय सीमा में घुस रहे आतंकियों के दल को मजबून पाकिस्तान की ओर भागना पड़ा।
हालांकि यह पहला मौका नही है इससे पहले भी कई बार आतंकी भारतीय सीमा में इसी रूट से घुसपैठ का प्रयास कर चुके हैं। अक्तूबर महीने में ही पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को बीएसएफ ने नाकाम किया था।
दिवाली पर बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे आतंकी
त्योहारों के मौसम में आम लोगों की खुशियों पर दहशत का साया बना रहे इसके लिए पाकिस्तान लगातार प्रयास करता आ रहा है। दिवाली पर आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को लेकर पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी थीं। सीमा समेत आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं।
दिवाली पर बाजारों की भीड़ भाड़ और त्योहारों की रौनक को निशाना बनाने की फिराक में आतंकी फिर भारतीय सीमा की ओर बढ़े। लेकिन बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के मंसूबों पर फिर पानी फेर दिया। पिछले कई दिनों से सीमा पर उपजे तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षाबल पूरे तरह से एलर्ट हैं।