नौ से BSF और पाक रेंजर्स के बीच बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच होने वाली डीजी स्तर की बैठक में भारत जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन, घुसपैठ और तस्करी के मुद्दे को प्रमुख तौर पर उठाएगा। यह बैठक नौ से 13 सितंबर तक होगी।
अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान रेंजर्स के महानिदेशक (पंजाब) मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की के नेतृत्व में 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत पहुंच जाएगा।
वहीं भारतीय दल की अगुवाई बीएसएफ प्रमुख देवेंद्र कुमार पाठक करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में भारत का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन है, जिसके कारण आम नागरिकों और जवानों को जान गंवानी पड़ रही है।
भारत रखेगा पाकिस्तान के सामने ये मुद्दे
पाक रेंजर्स अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी कारण के फायरिंग कर रहे हैं। बैठक में यह बात भी उठाई जाएगी कि जब बीएसएफ द्वारा बातचीत के लिए सफेद झंडा दिखाया जाता है तो पाक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती।
गुजरात में रन के कच्छ में दखलअंदाजी और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती जीरो रेखा तक संदिग्ध लोगों की गैरकानूनी गतिविधि के बारे में भी बात की जाएगी। दूसरी ओर पाक रेंजर्स ने भी बैठक के लिए अपना एजेंडा तय कर लिया है।
उन्होंने भारतीय सैनिकों द्वारा आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल, मानवरहित टोही विमानों द्वारा हवाई सीमा के उल्लंघन, सीमा से लगते इलाके में रक्षा निर्माण और फ्लैग मीटिंग के अनुरोध का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया है।