{"_id":"5f1878da8ebc3e9f70083767","slug":"bsf-jawans-sumit-kumar-involved-in-arms-and-drug-smuggling-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल बीएसएफ जवान बर्खास्त, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में पाया गया दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल बीएसएफ जवान बर्खास्त, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में पाया गया दोषी
Wed, 22 Jul 2020 11:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
BSF
सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल बीएसएफ जवान सुमित कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर 11 जुलाई को सुमित को सांबा सेक्टर से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल, दो मैगजीन और 80 कारतूस भी बरामद किए गए थे। 13 जुलाई को सुमित के पास से 32 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी। इस राशि को उसने हथियारों और नशा तस्करों ने अपनी मदद के एवज में दिया था। पंजाब के गुरदासपुर निवासी सुमित के खिलाफ वहां केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद जवान को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए। जांच में पाया गया कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में था। वह हथियारों और नशे की तस्करी में शामिल था। जुलाई महीने में आरोपी ने तस्करी की थी। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, आरोपी पंजाब पुलिस की हिरासत में रहेगा।
विज्ञापन
बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल का कहना है कि पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुमित के अलावा एक सैन्य कर्मी समेत आठ लोगों को मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन