बीएसएफ की नाव बही, एक जवान पाकिस्तान पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के अखनूर सेक्टर में बीएसएफ की एक नाव चिनाब नदी में बह गई। इस नाव में चार बीएसएफ के जवान मौजूद थे। यह घटना अखनूर सेक्टर के परगवाल की है।
यह घटना उस समय घटी जब ये बीएसएफ के जवान नाव के जरिए पोस्ट का अवलोकन करने गए थे। इसी दौरान उनकी नाव उलट गई। इस हासदे में तीन जवानों को बचा लिया गया। जबकि एक जवान बहकर पाकिस्तान की सीमा में चला गया।
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि ये घटना चिनाब नदी में स्थित चिनाब ऑब्जर्वेशन पोस्ट हुई है।
जवान की वापसी की कवायद शुरु
चिनाब में बहकर यह जवान पाकिस्तान में पहुंच गया है। जहां पर पाकिस्तानी रेंजरों ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस जवान का नाम सत्यशिव प्रसाद यादव बताया गया है।
फिलहाल इस घटना के बाद बीएसएफ के अधिकारी बहे जवान को वापस लाने के लिए पाकिस्तान से संपर्क बनाने में जुट गए हैं।
वहीं इसको लेकर भारतीय खेमे में सरगर्मियां लगातार तेज हो गई हैं। भारतीय और पाकिस्तान अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग की कवायद शुरू हो गई है।