फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsf jawan swept away in chenab river

बीएसएफ की नाव बही, एक जवान पाकिस्तान पहुंचा

Thu, 07 Aug 2014 03:07 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजीटल/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 07 Aug 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
bsf jawan swept away in chenab river

जम्मू के अखनूर सेक्टर में बीएसएफ की एक नाव चिनाब नदी में बह गई। इस नाव में चार बीएसएफ के जवान मौजूद थे। यह घटना अखनूर सेक्टर के परगवाल की है।

विज्ञापन


यह घटना उस समय घटी जब ये बीएसएफ के जवान नाव के जरिए पोस्ट का अवलोकन करने गए थे। इसी दौरान उनकी नाव उलट गई। इस हासदे में तीन जवानों को बचा लिया गया। जबकि एक जवान बहकर पाकिस्तान की सीमा में चला गया।
विज्ञापन


बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि ये घटना चिनाब नदी में स्थित चिनाब ऑब्जर्वेशन पोस्ट हुई है।

जवान की वापसी की कवायद शुरु

bsf jawan swept away in chenab river

च‌िनाब में बहकर यह जवान पाक‌िस्तान में पहुंच गया है। जहां पर पाक‌िस्तानी रेंजरों ने उसे ह‌िरासत में ले ल‌िया है। इस जवान का नाम ‌सत्यशिव प्रसाद यादव बताया गया है।

फ‌िलहाल इस घटना के बाद बीएसएफ के अध‌िकारी बहे जवान को वापस लाने के ल‌िए पाक‌िस्तान से संपर्क बनाने में जुट गए हैं।

वहीं इसको लेकर भारतीय खेमे में सरगर्मियां लगातार तेज हो गई हैं। भारतीय और पाकिस्तान अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed