सत्यशील पर ISI नजर, सेना हुई सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी रेंजरों से मुक्त हुए बीएसएफ के जवान सत्यशील पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई नजर बनाए हुए है।
भारतीय सेना को शक है कि अगर आईएसआई सत्यशील पर नजर रखे हुए है तो यह सत्यशील के साथ ही देश के लिए भी बड़ा खतरा हो सकता है।
सेना के अफसरों ने सत्यशील और उनके परिवार को सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
पाक सैनिकों को बता दिए थे नंबर
सुरक्षा कारणों से सत्यशील की मोबाइल सिम भी बंद करा दी गई है। जबकि परिजनों को मोबाइल सिम बदलने की हिदायत दी गई है। आईएसआई अधिकारियों की पूछताछ में सत्यशील ने यह नंबर पाक सैनिकों को बता दिए थे।
चिनाब नदी में वोट पर गश्त के दौरान पाक की सीमा में बहकर पहुंचे बीएसएफ की 33 वीं बटालियन के जवान सत्यशील यादव के स्वदेश वापसी के बाद भी सेना के अधिकारी उसकी सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं।
भाई का सिम भी होगा बंद
सत्यशील के भाई सुखाकर ने बताया कि पाक रेंजरों को परिवारीजनों के नंबर बता दिए थे। इसके चलते सत्यशील की सिम को बंद करा दिया।
जबकि अन्य परिजनों जिनके नंबर दिए हैं उन्हें बंद कराने के लिए कहा गया है। सुखाकर यादव ने कहा कि वह भी मोबाइल की सिम को बंद कराने जा रहा है।
सत्यशील को इस तरह की हिदायत अफसरों की ओर से दी गई है।