फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsf jawan killed in firing by pakistani troops on Line of Control in baramulla

मोदी-शरीफ मुलाकात से पहले LOC पर पाक ने की फायरिंग

Thu, 09 Jul 2015 11:05 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
bsf jawan killed in firing by pakistani troops on Line of Control in baramulla

उफा में मोदी-शरीफ मुलाकात से ठीक पहले पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ते हुए सीमा पर भारी गोलाबारी की। इसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया।

विज्ञापन

शहीद जवान की पहचान कृष्ण कुमार दुबे निवासी झारखंड (जमशेदपुर) के रूप में की गई है। बीएसएफ के डीजी केडी पाठक ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। उ
विज्ञापन


त्तरी कश्मीर के बारामुला सेक्टर (उड़ी) के लीपा घाटी इलाके में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से वीरवार दोपहर बाद (3.30 बजे) शाम भारी गोलाबारी की गई। इसका भारत की ओर से भी जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी में बीएसएफ का एक जवान बुरी तरह घायल हुआ जिसकी बाद में मौत हो गई। पाक की ओर से रुक रुककर फायरिंग जारी है। पिछले कई दिनों से पाक की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। गत दिनों बारामुला में ही पाक की गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया था।

एक सप्ताह में तीसरा बार सीजफायर का उल्लंघन

bsf jawan killed in firing by pakistani troops on Line of Control in baramulla

पिछले कई दिनों से पाक की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। गत दिनों बारामुला में ही पाक की गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया था।

पाक‌िस्तान की ओर से इस सप्ताह में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाक‌िस्तान ने सोमवार को आरन‌ियां सेक्टर में जमकर गोलीबारी की थी। ज‌िसमें सीमा से सटे घरों को काफी नुकसान हुआ था।

पाक‌िस्तान की ओर से इस महीने बढ़ी सीजफायर का उल्लंघन की घटनाओं को आमरनाथ यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। यात्रा में बाधा डालने पाक‌िस्तान लगातार घुसपैठ की कोश‌िशें करवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed