पार्सल में आइईडी भेजने के मामले में बीएसएफ जवान हिरासत में, कोलकाता से लाकर पुलिस कर रही पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पंजटीला स्थित बीएसएफ मुख्यालय में गत दिनों कमांडिंग अधिकारी के नाम आए एक पार्सल में आईईडी निकलने के मामले में सुरक्षाबल के एक जवान समरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से हिरासत में लिया है। एसएसपी शक्ति पाठक ने बताया कि हिरासत में लिए गए जवान से सांबा लाकर पूछताछ की जा रही है।
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ मुख्यालय पंजटीला में गत दिनों कमांडिंग अधिकारी के नाम पर आए पार्सल में आईईडी निकलने पर बीएसएफ की ओर से अपने ही एक जवान के खिलाफ शक के आधार पर केस दर्ज कराया गया।
इसी संदर्भ में पुलिस ने कार्रवाई को तेज करते हुए जवान को पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार जिस दिन पार्सल से आईईडी मिली, उसी दिन जवान समरपाल छुट्टी पर चला गया। जवान आईईडी मामलों का जानकार है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदिग्ध देखे जाने पर चलाया तलाशी अभियान
जिले के सीमावर्ती गांव सदोह में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर शनिवार दोपहर बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। एक ग्रामीण ने इलाके में संदिग्ध को घूमते देखा तो अनहोनी की आशंका में बीएसएफ के जवानों को सूचित किया। जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीण ने बताया कि दोपहर में सफेद पैंट पहने एक संदिग्ध को देखा, जो रास्ता पूछ रहा था।