{"_id":"5c9b9f09bdec22141f00ea20","slug":"bsf-fired-on-international-border-after-seeing-movement-of-intruders","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी पर संदिग्ध हलचल के बाद बीएसएफ ने किया फायर, गड़बड़ी फैलाने की फिराक में पाकिस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी पर संदिग्ध हलचल के बाद बीएसएफ ने किया फायर, गड़बड़ी फैलाने की फिराक में पाकिस्तान
Wed, 27 Mar 2019 09:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अशांति फैलानी की फिराक है। मंगलवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बार्डर आउट पोस्ट करोल कृष्णा के पास संदिग्ध हलचल देखने पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई कर हुए कुछ राउंड फायरिंग की। इसके बाद रातभर कोई हलचल नहीं हुई। ऐसा अंदेशा है कि पाकिस्तान भारतीय सीमा में चुनावी सीजन के दौरान खलल डालने की फिराक में है।
मामला इसलिए भी गंभीर है चूंकि 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भी पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकियों ने 28 मार्च को फिदायीन हमला किया था। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में भी पाकिस्तान गड़बड़ी फैलाने की साजिश रच रहा है। 2014 में आतंकी हमले के दौरान दियाला चक के नजदीक नेशनल हाईवे के पास जहां चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, वहीं जंगलोट सैन्य कैंप को निशाना बनाने की भी साजिश थी।
इससे पहले ही तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। आतंकी हमले के दौरान 111 राकेट रेजीमेंट का एक जवान शहीद और दो घायल हुए थे।
वर्ष 2002 के आम चुनावों के दौरान भी आतंकियों ने कठुआ जिला को ही निशाना बनाया था। ऐसे में सुरक्षा एजेसियां और भी चौकन्नी हो गई हैं। देर रात के मामले के बाद आईबी से सटे इलाकों में सुरक्षा पहरा और कड़ा कर दिया गया।