फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF failed infiltration along international border

बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

Sat, 01 Aug 2015 10:17 AM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
BSF failed infiltration along international border

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वीरवार की रात बीएसएफ ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम बना दिया। चार आतंकियों के दल ने बब्बर नाला से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

 
रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आधी रात के करीब मंगु चक्क एवं खोड़ा के मध्य पाकिस्तानी रेजरों की मदद से आतंकी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थे। जैसे ही बीएसएफ के जवानों को इसका पता चला, उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच, रोशनी राउंड भी छोड़े गए। इसके बाद घुसपैठिए पाकिस्तानी सीमा में पीछे की तरफ भाग निकले। शुक्रवार सुबह बीएसएफ के जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया। सूत्रों के अनुसार बब्बर नाला घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत कई दिनों से संकेत भी मिल रहे थे कि अब बब्बर नाला से घुसपैठ की कोशिशें हो सकती हैं। इसके आसपास आतंकियों के अंडर ग्राउंड वर्कर्स के होने के भी सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट हैं। इसको लेकर बीते दिनों पुलिस के डीआईजी एवं एसएसपी ने बब्बर नाला चौकी का दौरा कर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।

पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर

BSF failed infiltration along international border

पाक रेंजर्स द्वारा सीमा पर माहौल खराब करने की कोशिशें जारी हैं। शुक्रवार को रेंजरों ने दोपहर के समय सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अपनी अग्रिम चौकी उमरावाली से भारत की बुधवार पोस्ट के आसपास तीन राउंड फायर किए।

इससे सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में आ गए। गौरतलब है कि इधर लगातार रेंजर्स इक्का-दुक्का फायर कर रहे हैं। इसके पीछे उनकी मंशा क्या है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed