फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF evacuated border's village

बीएसएफ ने खाली कराए अब्दुल्लियां और लाईयां गांव

Fri, 04 Sep 2015 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 Sep 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
BSF evacuated border's village
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमांत गांव अब्दुल्लियां और लाईयां को वीरवार रात को खाली करा दिया। पाकिस्तान के गोलाबारी करने की सूचना पर बीएसएफ ने गांव के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।
विज्ञापन


इसी गांव में एक हफ्ता पहले पाकिस्तानी रेंजरों ने गोले बरसाए थे। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और चार अन्य लोग घायल हो गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान शुक्रवार के दिन गोलाबारी करता है।
विज्ञापन


पिछले शुक्रवार को भी तड़के गोलाबारी की गई थी। गांव अब्दुल्लियां और लाईयां के ग्रामीण अपने सगे संबंधियों के घरों में चले गए। इन लोगों से कहा गया है कि पाकिस्तान वीरवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि गोलाबारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार की गोलाबारी में नुकसान को देखते हुए बीएसएफ ने यह कदम उठाया है। अन्य सीमांत गांव में भी बीएसएफ ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। ताकि पाक गोलाबारी होने पर कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed