फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF DG KK Sharma a big statement on five terrorists infiltration in Hiranagar Sector

सुरंग के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ पर बोले BSF के डीजी, कहा- उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचा देंगे

Wed, 16 May 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 16 May 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
BSF DG KK Sharma a big statement on five terrorists infiltration in Hiranagar Sector
बीएसएफ डीजी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले ही हीरानगर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के डीजी केके शर्मा ने यह कहकर विराम लगा दिया कि पाकिस्तान की ओर से पांच आतंकियों ने घुसपैठ की है। इसके पुख्ता सबूत सीमा सुरक्षा बल ने जुटाए हैं और जल्दी ही उन्हें तलाश कर उनके अंजाम तक पहुंचा देंगे। उन्होंने शहीद जवान देवेंद्र सिंह बघेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आतंकी किसी सुरंग से भारतीय सीमा में आए हैं। बीएसएफ का सुरंग खोजने वाला दस्ता सीमा क्षेत्र में सुरंगों की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि फसल की कटाई होने के बाद हर वर्ष पाकिस्तान की ओर से ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा किसी वीआईपी का जम्मू कश्मीर दौरा, 26 जनवरी और 15 अगस्त के आसपास पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के साथ-साथ घुसपैठ की कोशिशें की जाती हैं। सीमा पर तैनात उनके जवान पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का जवाब देने को हर दम तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी ही सीमा पर हाईटेक उपकरणों को लगाकर स्मार्ट फेंसिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिससे दुश्मन देश से आने वाले किसी भी अवांछित तत्व को रात को भी तीन किलोमीटर दूर से ही महसूस कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही गृह मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। बीएसएफ अपने शहीद जवान का बदला जरूर लेगी। पहले भी पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का जवाब दिया जाता रहा है। 

सुरक्षा एजेंसियां जानती हैं, हालात से निपटना : डिप्टी सीएम
हमारी संवेदनाएं शहीद के परिवार के साथ हैं। यह बात रियासत के डिप्टी सीएम कवींद्र गुप्ता ने सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर हेडक्वार्टर में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही। पांच आतंकियों की घुसपैठ के जवाब में उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां अपने काम में सक्षम हैं। वह बेहतर जानती हैं कि ऐसे हालात से कैसे निपटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed