फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BSF commandant Karnail Singh arrested in SI recruitment scam suspended

एसआई भर्ती घोटाला: गिरफ्तार बीएसएफ कमांडेंट करनैल सिंह निलंबित, आईजी बोले- निजी काम से बल का लेना देना नहीं

Thu, 01 Dec 2022 02:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 02:37 AM IST
सार

बीएसएफ के आईजी डीके बूरा ने कहा कि करनैल सिंह ने कमांडेंट के तौर पर ऐसा कुछ नहीं किया। व्यक्तिगत तौर पर कोई क्या करता है, इसके लिए बल को दोष देना गलत है।

विज्ञापन
BSF commandant Karnail Singh arrested in SI recruitment scam suspended
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार बीएसएफ के मेडिकल अफसर एवं कमांडेंट डॉ. करनैल सिंह को बीएसएफ ने निलंबित कर दिया है। बीएसएफ ने यह भी कहा है कि वह व्यक्तिगत तौर पर क्या करते हैं इससे और उनके द्वारा किए गए घोटाले के मामले में बीएसएफ का कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी डीके बूरा ने पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, करनैल सिंह ने बीएसएफ के कमांडेंट के तौर पर ऐसा कुछ नहीं किया। व्यक्तिगत तौर पर कोई क्या करता है, इसके लिए बीएसएफ को दोष देना गलत है।
विज्ञापन


उनके सरकारी वाहन को लेकर बूरा ने कहा, एक अधिकारी के तौर पर उनको गाड़ी उपलब्ध कराई जाती है। अब आते जाते रास्ते में वह क्या करते हैं, इसके लिए बीएसएफ जिम्मेदार नहीं। करनैल सिंह के खिलाफ सीबीआई मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि करनैल सिंह और उनका बेटा दोनों ही एसआई भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीबीआई के अनुसार करनैल सिंह ने दलालों के साथ मिलकर अपने बेटे के लिए पेपर लिया था और फिर इसके बाद पैसे लेकर अन्य उम्मीदारों में बेच भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed