{"_id":"45b0bd26ae825776f8043ba1c5b3d631","slug":"brother-dies-while-rescuing-another-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को बचाने में भाई की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को बचाने में भाई की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराड़ पंचायत के मरोठी नाले में गिरी बकरी को निकालने के लिए घुसे दो सगे भाइयों की पानी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई नाले में बहते हुए पचास फीट गहरे झरने में जा गिरे। परिवार के सदस्य कई घंटे बाद दोनों शव खोज पाए। पुलिस के अनुसार बक्करवालों का दल बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे अपने माल और मवेशियों को लेकर दूसरी जगह जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह पंचायत सराड़ में मरोठी नाले के निकट पहुंचे तो उनकी एक बकरी पानी में गिर गई। बकरी को निकालने के लिए दोनों भाई मनी (25) और जावेद (20) निवासी खून तेजी से नाले में लपके, लेकिन इस दौरान एक भाई का पैर फिसल गया। पानी के तेज बहाव में जब वह बहने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा भाई भी नाले में उतर गया। इस दौरान उसका भी पैर फिसल गया और दोनों नाले में बहते हुए पचास फीट गहरे झरने में जा गिरे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कुछ युवकों की मदद से दोनों के घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। शाम करीब साढे़ तीन बजे दोनों युवकों के शव खोजे जा सके। हादसे की सूचना पर चिनैनी थाना प्रभारी अजीत सिंह और सुद्धमहादेव चौकी प्रभारी ठाकुर दास मौके पर पहुंचे। जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों शव परिवार के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन