{"_id":"7e88290af084898ec7fd6043a2ccdb9e","slug":"broken-glass-hostl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाॅस्टल के शीशे टूटे, बाथरूम में गीजर भ्ाी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाॅस्टल के शीशे टूटे, बाथरूम में गीजर भ्ाी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेयू के विवेकानंद व नेहरू छात्रावास में मरम्मत का अभाव साफ नजर आता है। सर्दी के बावजूद अबतक विवेकानंद हास्टल के बाथरूम में शीशे नहीं लग सके हैं। वहीं ऊपरी मंजिल पर रहने वाले विद्यार्थियों को पानी की कमी खल रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेहरू छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को भी सर्दी के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विवेकानंद छात्रावास के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने बाथरूम मे शीशे न होने और गीजर की सुविधा अब तक नहीं मिलने पर हास्टल प्रबंधन की कमी बताते हुए रोष जताया है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि उचित रख रखाव न होने से हास्टल के अंदरूनी हिस्सों में टंकियों का पानी बहता रहता है। इसकी वजह से यहां गंदगी बनी रहती है।
विज्ञापन
लाॅबी व कई खिड़कियों के शीशे तक टूटे हैं। शीशे टूटने के कारण सर्द हवा से विद्यार्थी परेशान होते रहते हैं। विद्यार्थियों को हो रही परेशानी के संबंध में जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एसोसिएशन (जुरसा) के नवनिर्वाचित प्रधान सुखदेव सिंह का कहना है कि छात्रावास की मरम्मत की मांग पर वह विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन तक कर चुके हैं।
विज्ञापन
ब्वॉयज हास्टल में मरम्मत कराने, खिड़कियों के शीशे लगाने और सफेदी करवाने के संबंध में मामले को कई बार उठाया गया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में जनरेटर खराब है। बिजली गुल होने की स्थिति में छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं ने जनरेटर में आई खराबी को जल्द दूर करवाने की मांग की है।