{"_id":"eec729fec8404cea066050a371270f18","slug":"british-mps-said-on-kashmir-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पाक खाली करे POK, कश्मीर भारत का हिस्सा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पाक खाली करे POK, कश्मीर भारत का हिस्सा है'
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
भारत और जम्मू कश्मीर खासी दिलचस्पी रखने वाले ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि वह खुद भारत के समर्थन में खड़े हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मामला पूरी तरह से द्विपक्षीय मामला है। पहली बार भारत और खासकर जम्मू कश्मीर आए बॉब ने कश्मीर के बाद जम्मू के विभिन्न इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने राज्य वर्ष 1947 में भारत के साथ रहने का फैसला किया था और पाकिस्तान का इस राज्य पर कोई दावा नहीं है। विभिन्न तबकों से बातचीत की और सुझाया कि जम्मू-कश्मीर में ऐसा माहौल तैयार करने की जरूरत है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर से निवेश आकर्षित हो। आज ऊर्जा, पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकास समय की मांग है।
विज्ञापन
बॉब ने कहा कश्मीर मामला दोनों देशों का आपसी मामला है। इसमें ब्रिटेन की सरकार के दखल का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा वह ब्रिटेन की सरकार के हवाले से नहीं कह रहे हैं, लेकिन यकीनी तौर पर कह सकते हैं भारत जिस भी तरह से उचित समझे ब्रिटेन की सरकार भारत को समर्थन देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Trending Videos
कश्मीर भारत-पाक का द्विपक्षीय मा्मला : ब्लैकमैन
जम्मू कश्मीर में तमाम धर्मों के लोग रहते हैं। सदियों से आपसी भाईचारे और समरसता की संस्कृति रही है, लेकिन आतंकवाद ने इसे प्रभावित करने का प्रयास किया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन भारत सहित जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों के लिए माहौल सुरक्षित है।
देश की व्यवस्था पर बॉब ने कहा, मोदी सरकार ने शानदार शुरुआत की है। विश्वास जगाया है और जमीनी स्तर पर बदलाव महसूस हो रहा है। ब्रिटेन चाहता है भारत को यूनाइटेड नेशंस की सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाया जाए।
पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने के सवाल पर बॉब ने कहा वह सिर्फ इतना कह सकते हैं कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने पक्ष से जुड़ी त्रुटियों में सुधार करना है। विश्व स्तर पर आईएस सरीखे आतंकी संगठनों के फैलते नेटवर्क पर कहा, सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं विश्व के हर कोने में युवाओं का ब्रेन वॉश किया जा रहा है। इस पर हमारी सरकार सहित पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय बेहद गंभीर है।