बारिश में बह गया देविका नदी का पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है वहीं, इससे जनजीवन भी अस्त व्यस्त्ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार जोरदार बारिश के चलते देविका नदी का पुल ही बह गया। बारिश की वजह से देविका नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया है।
जिससे आस पडो़स के लोग भी दहशत में हैं। घटना सुबह नौ बजे के करीब की है। जब सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते देविका नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।
नहीं हुआ जानमाल का नुकसान
इसके चलते नदी में आए तेज बहाव से नदी पर स्थित पुराना पुल भरभराकर गिर गया। शुक्र रहा कि उस दौरान पुल पर आवाजाही नही थी।
जिसके चलते कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं पुल के अचानक गिरने से हुई तेज आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। दूसरी ओर नदी का लगातार बढ़ता जलस्तर लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है।