फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bridge under construction collapses, many workers feared pressured

जम्मू में बड़ा हादसा: पुल का निर्माणाधीन हिस्सा गिरा, चार मजदूर दबे; एक की मौत और दो की तलाश

Sat, 02 May 2026 12:25 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 02 May 2026 12:25 AM IST
सार

दोमाना के ठठर क्षेत्र पुराने पुल के निर्माण कार्य के दौरान पुल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय वहां कई मजदूर कार्य में जुटे हुए थे। मलबे में 5 से 7 मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन
Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
पुल का एक हिस्सा - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में बनतालाब के ठठर क्षेत्र में शुक्रवार को मजदूर दिवस पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने से चार मजदूर दब गए। इनमें से ओडिशा निवासी मजदूर पंचू सेठी की मौत हो गई जबकि जम्मू के मढ़ के तरसेम लाल को दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। मलबे में दो मजदूर अभी दबे हुए हैं। दोनों की देर रात तक तलाशी जारी रही।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे मजदूर काम में लगे थे। इस दौरान अचानक पुल का एक हिस्सा गिर गया और नीचे काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुल का निर्माणाधीन हिस्सा ढहने की सूचना मिलते ही सबसे पहले स्थानीय लोग वहां पहुंचे। इसके बाद प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंचीं और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा - फोटो : संवाद

करीब दो घंटे तक जेसीबी मशीनों से मलबा और पत्थर हटाने के बाद एक मजदूर को जिंदा निकाला गया। उसकी निशानदेही के बाद बचाव कार्य को पिन प्वाइंट जगह पर चला जिसके चलते बचाव दल को एक मजदूर का शव मलबे से मिला। हजारों टन मलबा और करीब 15 फीट ऊंचा कंकरीट का भारी पत्थर होने के कारण बचाव दल ने तीन अतिरिक्त जेसीबी मशीनें घटनास्थल पर मंगवानी पड़ी। इसमें पत्थर तोड़ने वाली दो बड़ी मशीनें थीं। देर रात तक जारी इस अभियान में बचाव दल के सामने दो मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला।

12 मजदूर कर रहे थे काम
एडीसी जम्मू शेर सिंह ने बताया कि कुल 12 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। छह पुल के ऊपर थे जबकि छह नीचे काम कर रहे थे। पुल से लगता एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस बीच दो मजदूर ने खुद को उसकी चपेट में आने से बचा लिया लेकिन चार मजदूर मलबे में दब गए। इनमें एक को जिंदा निकाला गया जबकि एक का शव मिला है।

Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : संवाद
मृतक ओडिशा और दबे लोग छत्तीसगढ़ के
हादसे के बाद दो घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद बचाव दल ने तरसेम निवासी डब करमदीन मढ़ को सुरक्षित निकाला। वहीं पांचू सेठी निवासी ओडिशा की मौत हो गई। राजकुमार और मनीष चंद्र निवासी छत्तीसगढ़ अभी मलबे में दबे हैं। ये दोनों वर्तमान में जम्मू के पटोली ब्राह्मणा रह रहे हैं।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही : विधायक
जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शाम लाल शर्मा ने बताया कि यह पुल पुराना था। इसकी नींव को मजबूत करने का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान ऊपर से गुजर रहे वाहन के कंपन की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल, हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

Bridge under construction collapses, many workers feared pressured
फंसे मजदूर को निकलती टीम - फोटो : संवाद

इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर सस्पेंड, जांच कमेटी गठित
प्रदेश सरकार ने हादसे के बाद कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के लिए मुख्य अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही लापहवाही के लिए लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर साहिल वर्मा (प्रभारी सहायक कार्यकारी अभियंता) और जूनियर इंजीनियर साजिद मीर उपमंडल भलवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान वे मुख्य अभियंता जोन जम्मू के कार्यालय से अटैच रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed