{"_id":"c5abae60fb3ae944f04a18455de2e164","slug":"bridge-six-years-no-railing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल बने छह साल बीते, रेलिंग अब तक नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल बने छह साल बीते, रेलिंग अब तक नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Sat, 17 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कल्याणा से सीमांत गांव को जोड़ने के लिए बनाए गए पुल पर छह वर्ष बाद भी रेलिंग नहीं बन पाई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि रेलिंग नहीं होने की वजह से हमेशा हादसों का डर बना रहता है। गांव की पंचायत के सरपंच राज कुमार भगत का कहना है कि पुल की रेलिंग नहीं होने से कई बार लोग हादसों के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस बाबत संबंधित विभाग के अधिकारियाें को सूचित किया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे दिक्कतें बरकरार हैं। गांव के नायब सरपंच हरमन सिंह, पंच द्वारका नाथ, शंकार सिंह, मेला राम, कृष्ण लाल, गुरचरण सिंह, देवराज, बोधराज, मिलखा सिंह, कस्तूरी लाल का कहना है कि आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों के जान जाने का भी डर रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस पुल की रेलिंग बनाई जाए, ताकि सुरक्षित आवागमन हो सके। उन्होंने कहा कि इन दिनों पड़ रही धुंध के चलते पुल पर खतरा बढ़ गया है। वाहन चालक सहमे-सहमे यहां से निकलते हैं। लोगों का कहना है कि ध्यान नहीं दिया गया, तो विरोध-प्रर्दशन करेंगे।
विज्ञापन