फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bridge on ravi river will cost 150 crore

150 करोड़ की लागत से रावी नदी पर बनेगा पुल

Tue, 23 Jun 2015 01:19 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
bridge on ravi river will cost 150 crore

रियासत का हिस्सा होकर भी अलग थलग पड़ीं कीड़ियां गंडियाल पंचायतों

विज्ञापन
को सीधा सड़क संपर्क देने के लिए डेढ़ अरब की बड़ी राशि से पुल बनने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 26 को दोपहर साढ़े बारह बजे इस महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। जेकेपीसीसी के माध्यम से प्रस्तावित निर्माण कार्य के क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है।

तीन साल की अवधि में पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के मूर्त रूप लेने से न सिर्फ दोनों पंचायतों को जिला मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क मिलेगा, बल्कि पंजाब से रियासत में दाखिल होने और खासकर जिला मुख्यालय के साथ सीधा संपर्क करने की दूरी बेहद कम हो जाएगी। रावी पर इस पुल की योजना दशकों से अधर में लटकी हुई थी।

तो इस लिए मंजूर हुई योजना

bridge on ravi river will cost 150 crore

स्थानीय सांसद और पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की इस परियोजना में खास दिलचस्पी से केंद्र से मंजूरी मिल पाई है। डॉ. जितेंद्र सिंह के लोकसभा क्षेत्र के नोडल अफसर प्रेमनाथ डोगरा ने बताया कि पुल निर्माण की अनुमानित लागत 158.84 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। पुल की लंबाई 1210 मीटर रहेगी, जिसके दोनों तरफ अप्रोच रोड बनाई जाएगी।

कठुआ की तरफ सड़क की लंबाई 4780 मीटर, जबकि गंडियाल पंचायत की तरफ सड़क का विस्तार 2610 मीटर का होगा। तीन वर्ष में निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य है। इस बाबत निर्माण एजेंसी जेकेपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि निर्माण परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है। ताजा स्थिति के मुताबिक 26 जून को केंद्रीय मंत्री खुद निर्माण परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed