150 करोड़ की लागत से रावी नदी पर बनेगा पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत का हिस्सा होकर भी अलग थलग पड़ीं कीड़ियां गंडियाल पंचायतों
तीन साल की अवधि में पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के मूर्त रूप लेने से न सिर्फ दोनों पंचायतों को जिला मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क मिलेगा, बल्कि पंजाब से रियासत में दाखिल होने और खासकर जिला मुख्यालय के साथ सीधा संपर्क करने की दूरी बेहद कम हो जाएगी। रावी पर इस पुल की योजना दशकों से अधर में लटकी हुई थी।
तो इस लिए मंजूर हुई योजना
स्थानीय सांसद और पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की इस परियोजना
में खास दिलचस्पी से केंद्र से मंजूरी मिल पाई है। डॉ. जितेंद्र सिंह के
लोकसभा क्षेत्र के नोडल अफसर प्रेमनाथ डोगरा ने बताया कि पुल निर्माण की
अनुमानित लागत 158.84 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। पुल की लंबाई 1210
मीटर रहेगी, जिसके दोनों तरफ अप्रोच रोड बनाई जाएगी।
कठुआ की तरफ सड़क की
लंबाई 4780 मीटर, जबकि गंडियाल पंचायत की तरफ सड़क का विस्तार 2610 मीटर का
होगा। तीन वर्ष में निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य है। इस बाबत निर्माण
एजेंसी जेकेपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि निर्माण
परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है। ताजा स्थिति
के मुताबिक 26 जून को केंद्रीय मंत्री खुद निर्माण परियोजना का शिलान्यास
करेंगे।