{"_id":"c051759c1b1a0bbfb3fb738eecfa500d","slug":"bridge-on-ravi-river-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द बनेगा रावी का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द बनेगा रावी का पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 17 Aug 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में अलग-थलग पड़ीं दो पंचायतें शीघ्र ही जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ जाएंगी। कीडि़यां और गंडियाल पंचायतों में जाने के लिए रावी दरिया पर पुल के प्रस्ताव को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। पीएमओ में मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कीडि़यां और गंडियाल पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए प्रस्तावित पुल की परियोजना पर जल्द अमल होगा।
विज्ञापन
करीब एक अरब रुपये की लागत से रावी दरिया पर पुल के प्रस्ताव को सरकार ने लगभग मंजूर कर लिया है। जल्द ही नींव पत्थर रखा जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बुलाने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कीडि़यां और गंडियाल पंचायतें रियासत का हिस्सा हैं, लेकिन दोनों पंचायतों के लिए सीधा सड़क संपर्क नहीं है।
विज्ञापन
रावी दरिया के उस पार स्थित दोनों पंचायतों को यदि पुल की सुविधा मिल जाए तो जिला मुख्यालय से यह दूरी महज दस किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान में यहां पहुंचने के लिए लखनपुर माधोपुर हाईवे से होकर पंजाब राज्य में जाना पड़ता है। ऐसे में करीब चालीस किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने पुल के निर्माण का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को बरसों पहले भेजा था जो सरकारी रिकार्ड में दब गया था। डाक्टर सिंह के अनुसार उन्होंने इस प्रोजेक्ट का गंभीरता से फालोअप किया और मंजूरी दिला दी है।