फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Break Fail of Amarnath Piligrim, Six Injured

Jammu News: अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, छह यात्री घायल

विज्ञापन
Break Fail of Amarnath Piligrim, Six Injured
बन टोल प्लाजा के पास दुघर्टनाग्रस्त बस: स्रोत संवाद
-बन टोल प्लाजा के पास हुई दुर्घटना, सभी घायल महाराष्ट्र के रहने वाले, जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। यह बस बालटाल रूट से जम्मू की तरफ आ रही थी। हादसे में बस का अगले हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अगली तरफ बैठे छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि बस में सवार करीब 40 यात्री बाल-बाल बचे। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से बस (एनएल01बी 1647) बालटाल मार्ग से वापस जम्मू की तरफ आ रही थी। वीरवार सुबह बस जैसे ही बन टोल प्लाजा के पास पहुंची तो इसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस रोकने का प्रयास किया लेकिन ब्रेक नहीं लगे। थोड़ी दूर जाकर बस एक डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इससे बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में छह यात्री घायल हो गए। इनमें ध्यानेश्वर गिरि (26) निवासी शिव नगर बरद मुखेड नांदेड़ महाराष्ट्र, साहेबराव बालाजी वानखेड़े (31) निवासी मेंढाला अर्धापुर महाराष्ट्र, धन राज रमेश श्रीसागर (23) निवासी नांदेड़ महाराष्ट्र, भगवान गिरि कैलाशगीर (46) निवासी खंडोबा चौक, निकट नांदेड़ महाराष्ट्र, प्रकाश रघुजी लमने (59) निवासी जीजामाता चौक देशमुख नगर महाराष्ट्र और भरत मारोतराव धोने (64) निवासी यवतमाल नांदेड़ महाराष्ट्र शामिल हैं। घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया।
विज्ञापन


भोले बाबा ने बचा लिया

बस दुघर्टना में घायल यात्री ध्यानेश्वर गिरि का कहना है कि भोले बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। बाबा ने हमें बचा लिया। दर्शन कर न आए होते तो शायद कुछ और ही होता। जिस तरह से बस का ब्रेक नहीं लग रहा था। एक पल के लिए ऐसा महसूस हुआ कि अब कोई नहीं बचेगा लेकिन एक दम से बस रुक गई। वे लोग सामने ही बैठे हुए थे, इसलिए चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed