फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   boycott of separatists and threat of terrorists, BJP 275 candidates for Municipal election in jammu

जम्मू-कश्मीर: आतंक के गढ़ में भाजपा का मिशन कश्मीर, धमकी के बाद भी 275 प्रत्याशी उतारे

Wed, 03 Oct 2018 05:01 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 03 Oct 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
boycott of separatists and threat of terrorists, BJP 275 candidates for Municipal election in jammu

अलगाववादियों के बहिष्कार तथा आतंकियों की धमकी के बाद भी भाजपा अपने मिशन कश्मीर के तहत घाटी में निकाय चुनाव के लिए 275 उम्मीदवार खड़े करने में सफल रही है। अब तक 30 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यह संख्या बढ़कर 42 तक पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि आतंक के गढ़ शोपियां में सिर्फ भाजपा के ही 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विज्ञापन


भाजपा का मानना है कि चाहे दक्षिणी कश्मीर हो या उत्तरी कश्मीर या फिर मध्य कश्मीर, हर जगह पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। केवल तीन स्थानों पर वह प्रत्याशी खड़े नहीं कर पाई है। आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के ख्रीयू और कुलगाम जिले के फ्रिसल व यारीपोरा में पार्टी चुनाव मैदान में नहीं है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां के कुपवाड़ा, हंदवाड़ा व लंगेट में पार्टी दमखम दिखा रही है। बारामुला में 7 उम्मीदवार लड़ रहे हैं। बांदीपोरा व सुंबल में भी पार्टी प्रत्याशी हैं। दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड व देवसर में पार्टी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल पिछले कुछ दिनों से घाटी में प्रत्याशियों के बीच हैं। वे लगातार प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं ताकि उनके मन से खौफ निकाला जा सके। भाजपा के अनंतनाग जिला प्रधान मोहम्मद रफीक वानी का कहना है कि अलगाववादियों के बहिष्कार तथा आतंकियों की धमकी के बीच प्रत्याशियों के लिए खुलेआम प्रचार करना काफी चुनौती भरा है। फिर भी प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। दक्षिणी कश्मीर में अपने प्रत्याशी उतारना पार्टी के लिए बड़ा कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर की कुर्सी पर निगाहें

भाजपा ने श्रीनगर नगर निगम के 74 वार्डों के लिए 70 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। पार्टी की नजर मेयर की कुर्सी पर है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी कुछ निर्दलियों की मदद से इस पद पर काबिज होने का प्रयास कर सकती है। 

असल चिंता वोटिंग की
भाजपा की असल चिंता वोट प्रतिशत को लेकर है। पार्टी का मानना है कि बहिष्कार तथा आतंकियों की धमकी के बीच वोट डालने के लिए कितने मतदाता निकलते हैं, यह मुख्य विषय है। वोटिंग प्रतिशत अधिक से अधिक हो, इसके लिए गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है।   

विधानसभा चुनाव में 50 हजार वोट मिले थे। अब भाजपा ने स्थिति मजबूत की है। उम्मीद है कि इस बार और अधिक मत मिलेंगे। गांव-गांव तक कमल खिलेगा। हमारी हर क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। - अशोक कौल, महासचिव, संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed