फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   both terrorist killed in samba army camp attack

जम्मू: आतंकी हमला नाकाम, दोनों आतंकी ढेर

Sun, 22 Mar 2015 12:33 AM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
both terrorist killed in samba army camp attack

सरहद पार से आए फिदायीन आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन भी जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे को बुरी तरह दहला दिया। नवरात्र के पहले सुबह पौने छह बजे हुए हमले में आतंकियों के निशाने पर सांबा से कठुआ की ओर कुछ ही दूरी पर महेश्वरा स्थित आर्मी कैंप था। कैंप के बिलकुल पास सेना का स्कूल और रिहायशी बस्ती भी है।

विज्ञापन


सेना ने बिना किसी नुकसान के दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। सैन्य वर्दी में आए दोनों आतंकी 20-22 साल के नौजवान थे। रक्षामंत्री ने तो दिल्ली में दोपहर को ही दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि कर दी थी, लेकिन मौके पर मौजूद सैन्य अफसरों ने शवों का पोस्ट मार्टम कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे यह ऐलान किया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दोनों आतंकी पाकिस्तान से आए उसी फिदायीन दस्ते में शामिल होंगे जिसके दो आतंकी शुक्रवार को ढेर हुए थे। सर्च आपरेशन अभी भी जारी है। सुबह छह बजे से शाम साढ़े छह बजे तक जम्मू से कठुआ के बीच हाईवे पूरी तरह बंद रहा। बाहरी राज्यों से आने वाले मां वैष्णो देवी के हजारों भक्त हमले के कारण दर्शन से वंचित रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती सरकार को झटके पर झटका

both terrorist killed in samba army camp attack

पहले कठुआ फिर सांबा जिले में आतंकी हमलों ने 21 दिन पुरानी मुफ्ती सरकार को हिलाकर रख दिया है। भाजपा जहां इन हमलों के लिए पाकिस्तान पर सख्त है, वहीं पीडीपी चुप है। शनिवार को सांबा के महेशवरा स्थित सेना के कैंप में दो आतंकियों ने घुस कर हमला करने की कोशिश की।

हमलों की आशंका से हाई अलर्ट पर चल रही सेना ने हमले को नाकाम करते आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। उनकी निगरानी के लिए हेलीकाप्टर भी लगातार मंडराता रहा। दोपहर होते-होते दोनों आतंकी मारे जा चुके थे। सेना की 168 ब्रिगेड के सीओ आरएस राणा ने बताया कि हमले में सेना का एक जवान, एक स्थानीय कारपेंटर मामूली रूप से घायल हुए।

इन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त हाइवे से साइकिल पर गुजर रहे एक वैष्णो देवी का श्रद्धालु भी घायल हुआ, जो धमाकों की आवाज सुनकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। कैंप के पास सैन्य अस्पताल, सैन्य स्कूल और सैन्य क्वार्टर भी थे। इससे साफ है कि आतंकी इन जगहों में घुस कर हमला करना चाहते थे।

इतने हथ‌ियार लाए थे आतंकी

both terrorist killed in samba army camp attack

आतंकियों पर हैलीकॉप्टर, टोही विमान, मोबाइल बंकरों से नजर रखी गई और इनकी मदद से हमला किया गया। आतंकियों के कब्जे से दो एके 47 यूजीबीएल के साथ, दो चाइनीज चाकू, 12 चाइनीज ग्रेनेड, 2 यूजीबीएल ग्रेनेड, एके 47 की 14 मैगजीन, 1 चाइनीज पिस्टल, पिस्टल की दो मैगजीन, पिस्टल के 38 रांउद, एके 47 के 298 राउंद, दो टिफिन बॉक्स, इंजेक्शन सिरेंज के साथ, एक मोबाइल कोर्ड, एक घड़ी, एक काले रंग की टेप, जुराबें, दो दस्ताने, दो पेंसिल सेल, एक टार्च, पिठ्ठू बैग बरामद किए गए। आतंकियों ने पहले की तरह ही हमला करने की कोशिश की।

सेना की 168 बिग्रेड कैंप के बाहर नागरिक क्वार्टरों में सुबह 5.45 पर अचानक से फायरिंग की गई। आतंकियों ने कैंप के बाहर गेट पर खड़े संतरी पर ग्रेनेड से हमला किया। संतरी ने जवाबी कार्रवाई तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तुरंत हरकत में आते हुए सेना की आर्मी क्विक रिक्शन टीम की स्पेशल फोर्स हरकत में आई तो पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed