{"_id":"b037489bc33b4999b3cd9e2652c04200","slug":"border-villagers-returned-to-home-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती ग्रामीण अब अपने घरों में मनाएंगे भैया दूज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती ग्रामीण अब अपने घरों में मनाएंगे भैया दूज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/दोमाना
Updated Fri, 24 Oct 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पंद्रह दिनों से कानाचक्क क्षेत्र से पलायन कर आए लोगों ने स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में डेरा डाला हुआ था। दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को सभी लोगों ने अपने घरों का रुख किया, जिसके बाद स्कूल को खाली कर दिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से कानाचक्क सेक्टर में की गई गोलीबारी से प्रभावित गांवों लल्याल कैंप, लल्याल, सुई, कानाचक्क आदि सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग पलायन कर गए थे। जिन्हें सरकार की ओर से दोमाना हायर सेकेंडरी स्कूल में राहत शिविर में रखा गया था।
विज्ञापन
सीमा पर शांति बहाली के बाद लोगों ने दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को अपने घरों को लौट गए। पलायन करने वालों में शामिल बबली देवी ने बताया कि वह लोग पहले ही घर जाना चाहते थे, लेकिन दिवाली पर पाकिस्तान फिर से गोलाबारी न कर दे, इस डर से वे कैंप में ही रहे। अब भैया दूज वे अपने घरों में मनाएंगे।
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल में चलेंगी कक्षाएं
विस्थापितों के स्कूल में ठहरने से स्कूल में शिक्षा प्रभावित हो रही थी। जिसके चलते एसडीएम नार्थ पियूष सिंगला की ओर से की गई कोशिशों के बाद से दसवीं और बाहरवीं की कक्षाएं स्थानीय मिडिल स्कूल में चलाई जा रही थीं। अब सोमवार से सभी कक्षाएं दोमाना हायर सेकेंडरी स्कूल में ही चलेंगी।