{"_id":"6259a66c21caf11b05210698","slug":"border-roads-organization-to-form-task-force-for-road-projects-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ महानिदेशक बोले: लद्दाख की सड़क परियोजनाओं के लिए कार्यबल बनाएगा सीमा सड़क संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ महानिदेशक बोले: लद्दाख की सड़क परियोजनाओं के लिए कार्यबल बनाएगा सीमा सड़क संगठन
Sat, 16 Apr 2022 12:06 AM IST
विमल शर्मा
एजेंसी, लेह
एजेंसी, लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:06 AM IST
सार
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने लेह स्थित राजनिवास में उप राज्यपाल आरके माथुर से मुलाकात की। बीआरओ प्रमुख ने उप राज्यपाल से विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन का काम पूरा कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
BRO
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि लद्दाख में विभिन्न विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बीआरआ नई सड़क निर्माण कंपनी इकाइयों की स्थापना करेगा। साथ ही एक कार्यबल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने लेह स्थित राजनिवास में उप राज्यपाल आरके माथुर को यह जानकारी दी। बीआरओ प्रमुख ने उप राज्यपाल से विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन का काम पूरा कराने की भी मांग की। एक बयान के मुताबिक चौधरी ने उप राज्यपाल को बीआरओ की जिन परियोजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
उसमें हनुथांग-हैंडनब्रोक-जिंगपाल-तुर्तुक रोड, केला पास की विस्तृत रिपोर्ट और भारत चीन सीमा के पास चुशुल-डेमचोक रोड व निमू-पादुप-दार्चा रोड का काम शामिल है। उप राज्यपाल ने जोजिला और मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के लिए बीआरओ की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन