फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border news

Jammu News: हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुस आईं 13 बकरियां

विज्ञापन
border news
राजबाग का बकरी फार्म बना पाकिस्तानी मेहमानों की अस्थायी शरणस्थली
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर की चांदवा पोस्ट के पास पाकिस्तान से 13 बकरियां भारतीय सीमा में घुस आई हैं। बीएसएफ ने इन बकरियों को पकड़ पहले पुलिस के हवाले किया और फिर अब इन्हें राजबाग के सरकारी बकरी फार्म में क्वारंटीन किया गया है। सूत्रों के अनुसार बाकायदा पाकिस्तानी रेंजरों को भारत की ओर से इस संबंध में संदेश भी भेजा गया है लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बुधवार बीएसएफ ने भारतीय सीमा में अपने अधिकार क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से आई बकरियों को देखा। जिसके बाद उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। हीरानगर पुलिस ने वीरवार शाम बकरियों को राजबाग स्थित सरकारी बकरी फार्म में शिफ्ट करवा दिया। बकरी फार्म के सहायक निदेशक ने इस इलाके में आम तौर पर पाई जाने वाली बीटल प्रजाति की 13 बकरियों को हीरानगर पुलिस ने फार्म में सौंपा है। इनमें एक बकरा और 13 बकरियां शामिल हैं। इन बकरियों को अलग से क्वारंटीन किया गया है। बकरियों की स्वास्थ्य जांच की गई है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे किसी संक्रामक बीमारी से ग्रस्त न हों।
विज्ञापन


हीरानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि बीएसएफ की ओर से चांदवा पोस्ट के पास पाकिस्तान सीमा से भारतीय सीमा में घुस आई बकरियों को पुलिस को सौंपा गया था जिन्हें राजबाग के बकरी फार्म में शिफ्ट करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पाकिस्तान को संदेश भी दे दिया गया। फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। उधर, पाकिस्तान से अचानक बकरियों के भारतीय सीमा में दाखिल हो जाने की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी चौकन्नी हैं। बीएसएफ ने सर्तकता बरतते हुए साफ किया है कि सीमावर्ती इलाके में हर संदिग्ध मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। पाकिस्तान आईबी पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हमेशा ही रहा है। सुरक्षा ग्रिड को इस बार मजबूत करते हुए आईबी से लेकर नदी नालों और दरियाओं में कड़ी पहरेदारी और निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed