{"_id":"681e505ba00429e6260160e4","slug":"border-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106212-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सदोह गांव में गिरे पाकिस्तानी गोले, सुरक्षाबलों ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सदोह गांव में गिरे पाकिस्तानी गोले, सुरक्षाबलों ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन
सांबा। पाकिस्तान ने आतंकियों की घुसपैठ करवाने के इरादे से गोलाबारी की। पहले मिसाइल दाग कर सुरक्षाबलों को उलझाए रखने का प्रयास किया। इसके बाद बसंतर क्षेत्र से आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश हुई, जिससे विफल करते हुए सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया।
पाकिस्तान की सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत पर बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की। इस बीच पाकिस्तान की ओर से दागे गए कुछ गोले सदोह गांव में गिरे। एक गोला ईंट भट्ठे के पास गिरा, तो दूसरा सदोह गांव के निकट गिरा। स्थानीय सरपंच सोमराज के अनुसार सुबह होने पर उन्हें जानकारी मिली। इसके बाद सेना व पुलिस को सूचित किया।
बाक्स
सदोह पंचायत के 600 परिवारों को किया शिफ्ट
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के चलते सदोह पंचायत के 600 परिवारों को सांबा के मुख्य बस अड्डे के पास ठहराया गया था। लेकिन वीरवार रात सांबा के जिला मुख्यालय के आसपास गोले गिरने के चलते अब उन्हें पहाड़ी क्षेत्र पैंठी में शिफ्ट किया गया है।