फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border news

Jammu News: पाकिस्तान के ड्रोन व मिसाइल हमले के बाद सुरक्षित जगहों पर गए लोग

विज्ञापन
border news
सांबा। पाकिस्तान की ओर से वीरवार की रात सांबा शहर को निशाना बनाया गया था। गोलीबारी के चलते रात भर लोग घरों के अंदर डरे सहमे रहे।
विज्ञापन

हालांकि भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया और कोई नुकसान नहीं होने दिया लेकिन लोग भयभीत दिखे। सुबह स्थिति सामान्य होते ही लोग अपने रोज़मर्रा के कामों के लिए घरों से बाहर निकले।
रातभर हुई गोलीबारी के चलते सांबा में दर्जनों परिवार छोटे बच्चों और महिलाओं सहित अपने रिश्तेदारों के पास सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। इसके अलावा दिनभर स्थिति सामान्य रही और लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा।
विज्ञापन

सीमापार से हमले की आशंका के बीच सांबा के बाजारों में अधिकांश दुकानें और लोकल रूट पर चलने वाली गाड़ियां भी बंद रहीं। प्रशासन की ओर से सीमावर्ती इलाकों से आए लोगों के लिए शिविरों में उचित प्रबंध किए गए हैं और जिला अस्पताल में सभी डॉक्टरों को ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को रात के समय घरों के बाहर न निकलने के साथ-साथ शांति और धैर्य रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed