फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border news

Jammu News: दोनों देशों के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति पर लोगों में दहशत

विज्ञापन
border news
छंब ज्यौड़ियां। भारत और पाकिस्तान के बीच बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर सीमावर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। जैसे जैसे दिन ढलता जा रहा है, लोगों के दिलों में दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से शुक्रवार की दोपहर दो बजे से सीमावर्ती पलांवाला बाजार को बंद करवा दिया है।
सीमावर्ती गांवों के लोग वीरवार शाम को अपने घरों को बंद कर सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए केंद्रों व अपने रिश्तेदारों के जहां चले गए थे। रात बिताने के बाद कुछ लोग शुक्रवार की सुबह फिर अपने घरों की तरफ जाते हुए देखे गए। इनमें से नवीन सिंह निवासी पलांवाला व निधि चौधरी ने बताया कि वे वीरवार की शाम अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे। घर में मवेशी भी हैं। उनको भी चारा पानी डालना है, इसलिए फिर वापस घर जा रहे हैं और शाम को फिर घर से पीछे सुरक्षित स्थान पर निकल जाएंगे। बता दें कि सीमावर्ती सभी गांवों के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए खौड़ प्रशासन की तरफ से 18 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर शाम को सीमावर्ती लोग पहुंच जाते हैं। वहीं बीती रात भारत के कई प्रमुख शहरों पर पाकिस्तानी हमले के बाद भी सीमावर्ती खौड़ और ज्यौड़ियां बाजार की दुकानें पूरी तरह से खुली देखी गई लेकिन बाजारों में लोगों की रौनक पहले की तरह नहीं थी। वहीं खौड़ बाजार के दुकानदार बिल्लु शा व दीपक सिंह ने बताया कि गोलीबारी की आशंका और अनिश्चित सुरक्षा स्थिति के कारण सीमा से सटे गांवों के लोग अपने परिवारों के अक्षम सदस्यों को को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर रहे हैं। बीती वीरवार की रात भी प्रशासन की तरफ से सीमा के साथ सटे सभी गावों को खाली करवा दिया गया था। रात बीतने के बाद शुक्रवार की सुबह लोग फिर वापस अपने घरों की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा बलों को सतर्कता पर रखा गया है और सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए मांग की है कि जब तक सीमा क्षेत्र में पूर्ण शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक इन सुरक्षात्मक उपायों को जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed