फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   border inspection by DJ BSF

जम्मू कश्मीर: IB पर बीएसएफ के प्रबंध परखने पहुंचे डीजी, अग्रिम चौकियों का जांचा सुरक्षा ढांचा

Wed, 09 Aug 2023 12:02 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2023 12:02 PM IST
सार

बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने सांबा जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण कर बीएसएफ के सुरक्षा ढांचे का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
border inspection by DJ BSF
सांबा में अग्रिम चौकी पर पहुंचे डीजी बीएसएफ नितिन अग्रवाल

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले एलओसी और आईबी से आतंकियों की घुसपैठ की सूचना है। इसे देखते हुए दोनों ही जगहों पर हाई अलर्ट किया गया है। इसी बीच बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। मंगलवार को पहले दिन उन्होंने बीएसएफ के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया।

विज्ञापन


साथ ही सांबा जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण कर बीएसएफ के सुरक्षा ढांचे का निरीक्षण किया। उनके साथ पश्चिमी कमान के एसडीजी पीवी रामा शास्त्री और जम्मू फ्रंटियर के आईजी डीके बूरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आईजी डीके बूरा ने बताया कि मौजूदा समय में बॉर्डर पर सुरंग खोदकर घुसपैठ करने, पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए गोलाबारूद व हथियार भेजने तथा आतंकियों की ओर से घुसपैठ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में एक घुसपैठिये को सांबा के रामगढ़ में मार गिराया गया था। यह सब बीएसएफ के सामने बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए बीएसएफ का तकनीकी ढांचा और जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं। अग्रिम चौकियों पर पहुंचे डीजी ने जवानों के साथ मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से ड्यूटी करते रहें। देर शाम जवानों के लिए एक सम्मेलन करवाया गया। यहां उनकी समस्याओं को सुना गया। बुधवार और वीरवार को डीजी जम्मू, राजोरी-पुंछ और कश्मीर के हिस्सों में तैनात बीएसएफ बटालियनों व बाॅर्डर का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed