{"_id":"6a0e2515f5fb9a0b060ba1e9","slug":"border-heroin-de-addiction-campaign-jammu-news-c-10-jmu1062-917909-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा मुक्ति अभियान के बीच सीमा पार से आई हेरोइन की पहली खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा मुक्ति अभियान के बीच सीमा पार से आई हेरोइन की पहली खेप
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नशा मुक्ति अभियान के बीच पुलिस ने अरनिया-बिश्नाह के बहादुरपुर में नशे की खेप पकड़ी है। अभियान शुरू होने के बाद सीमा पार से पहली और इस साल की छठी बरामदगी है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे आरएस पुरा सेक्टर में ड्रोन के जरिये हेरोइन गिराई जा रही है। बीएसएफ, पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से खेप बरामद की जा रही है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने साफ किया है कि पाकिस्तान जम्मू सेक्टर को नशे की सप्लाई के लिए कॉरिडोर के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। बहादुरपुर में दो महीने में दूसरी बार नशा ड्रोन से गिराया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार बैठे तस्कर अब रात के अंधेरे में तस्करी कर रही हैं। इनका नेटवर्क जम्मू से पंजाब और दूसरे राज्य तक जुड़ा हुआ है। सीमावर्ती लोगों का कहना है कि कई बार रात में ड्रोन जैसी आवाज सुनाई देती हैं और संदिग्ध हलचल होती है।
-- -
इस साल मार्च में सीमा पार से चार बार डिलीवरी
22 मार्च : मीरां साहिब में 262 ग्राम हेरोइन बरामद
13 मार्च : सुचेतगढ़ में ड्रोन से गिराई आधा किलो हेरोइन
11 मार्च : बिश्नाह के बहादुरपुर गांव के पास खेत से दो किलो हेरोइन बरामद
10 मार्च : आरएस पुरा बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई 1.5 किलो हेरोइन
14 फरवरी : आरएस पुरा सेक्टर में ड्रोन से गिराई 6.5 किलो हेरोइन
27 अक्तूबर 2025 : आरएस पुरा में 5.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद
15 नवंबर : 3.2 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर पकड़े, पाकिस्तान से तार जुड़े
5 दिसंबर 2025 : आरएस पुरा में पांच किलो हेरोइन बरामद