{"_id":"601a8bcb325c43ce897491f585556a5a","slug":"border-firing-effcet-on-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग मीटिंग न होने से दहशत में सरहद के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैग मीटिंग न होने से दहशत में सरहद के किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Jul 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक हफ्ते से क्षेत्र की सीमा पर भले ही शांति हो, लेकिन अब भी दोनों तरफ के किसान दहशत में हैं। वे डरे-सहमें खेतीबाड़ी के काम में जुटे हैं।
विज्ञापन
इसका कारण है अभी तक फ्लैग मीटिंग का न होना। इस बीच दोनों तरफ के किसानों ने करीब साठ प्रतिशत धान की रोपाई पूरी कर ली है।
सीमांत क्षेत्र के किसान बाबू राम, ओम प्रकाश, प्रयाग चंद, चरण दास, मेला राम का कहना है कि भले ही इस समय हम साठ प्रतिशत धान रोपाई का कार्य पूरा कर चुके हैं, लेकिन अब भी सभी सहमें हैं कि न जाने सीमा पार से कब फायरिंग शुरू हो जाए।
विज्ञापन
गोलाबारी के बाद अब तक फ्लैग मीटिंग नहीं हुई है। इससे खतरा अभी भी बरकरार है।किसानों का कहना है कि दोनों तरफ इस समय धान रोपाई का काम चल रहा है।
किसान जनक सिंह कहते हैं कि करीब पांच दशक पहले धान रोपाई के समय उनका बैल भी हमारे खेतों में जोताई के दौरान आ जाता था। दोनों ओर के किसानों में कोई गिला शिकवा नहीं होता था।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों की मानें तो गोलाबारी से पहले उस ओर के किसान करीब चालीस प्रतिशत धान रोपाई कर चुके थे।