{"_id":"52796819e9a1b754b65964dbd0718fb9","slug":"border-fencing-endangered-due-to-flood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर दुश्मन से ज्यादा बाढ़ से है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर दुश्मन से ज्यादा बाढ़ से है खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Jul 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल बार्डर पर तैनात बीएसएफ जवानों के लिए आतंकियों के साथ अब बाढ़ भी चुनौती बन गई है। पिछले एक साल से बाढ़ जवानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। पहले आतंकियों से फेसिंग को बचाने की चुनौती थी, अब बाढ़ से भी फेंसिंग बचानी पड़ रही है। पिछले वर्ष आई बाढ़ से कई चौकियां और फेसिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। अभी एक दिन पहले ही बाढ़ आने से बीएसएफ जवान फंस गए। इन्हें सेना की मदद से हेलीकाप्टर के माध्यम से बचाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कठुआ से लेकर अखनूर के परगवाल तक के करीब 150 किलोमीटर इंटरनेशनल बार्डर पर लगाई गई फेंसिंग पर बाढ़ का खतरा है। खासकर आरएस पुरा, सांबा, अरनिया और रामगढ़ क्षेत्रों में बाढ़ आने का असर फेसिंग पर पड़ रहा है। अग्रिम चौकियां पर तैनात जवानों को भी इससे निपटने में कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। बाढ़ आने की स्थिति में फेंसिंग को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आतंकी फिराक में रहते हैं कि घुसपैठ की जाए।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष सितंबर 2014 में आई बाढ़ के कारण बार्डर की कई जगहों पर फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई। कई महीने तक इसको ठीक नहीं किया गया। इस घटना के बाद कठुआ और सांबा में आतंकी हमला हो गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि कठुआ के हीरानगर सेक्टर से घुसपैठ कर आए आतंकी बारिश के वक्त ही घुस आए थे। इसके बाद आतंकी हमला हो गया।
विज्ञापन
अब फिर से बाढ़ की वजह से कई जगहों पर फेंसिंग को नुकसान पहुंचा है। आने वाले दिनों में बाढ़ आने पर फेंसिंग को बचाना बीएसएफ के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।