फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Books translated in English and Urdu are easing the language difficultiesBooks translated in English and Urdu are easing the language difficulties

Jammu News: अंग्रेजी व उर्दू में अनुवादित पुस्तकें आसान कर रहीं भाषायी मुश्किलें

विज्ञापन
Books translated in English and Urdu are easing the language difficultiesBooks translated in English and Urdu are easing the language difficulties
‘चिनार पुस्तक महोत्सव’’’’ में लगा राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय का काउंटर और किताबों से सजा नेशनल बुक ट
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा एसकेआईआईसी श्रीनगर में दो अगस्त से शुरू हुए ‘चिनार पुस्तक महोत्सव’ देश के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों प्रकाशकों ने अपना स्टॉल सजा रखा है। या फिर यूं कहें कि पूरे देश की संस्कृति एक ही जगह देखने और पढ़ने को मिल रही है।
विज्ञापन

इसमें भाषा कोई बाधा नहीं बन रही है क्योंकि अंग्रेजी और उर्दू में अनुवादित पुस्तकें इसे काफी आसान बना रही हैं। महोत्सव में ‘शारदाक्षरी’ और ‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख-युगों से’ पुस्तक का कश्मीरी भाषा में अनुवादित संस्करण है तो मकता बातूल मदीना गुजरात, इल्म स्टोर इन महाराष्ट्र, उर्दू एकेडमी दिल्ली, मध्य प्रदेश उर्दू एकेडमी मध्य प्रदेश के स्टॉल पर अपने राज्य के प्रख्यात लेखकों की लिखी पुस्तकों का अंग्रेजी और उर्दू में अनुवादित अंक भी पुस्तक प्रेमियों को खूब लुभा रहा है। सबसे खास रामपुर रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम के बेमिसाल पुस्तकों का खजाना और राधा स्वामी सत्संग की अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तकें हैं।
विज्ञापन

शेष रही सही कसर नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा लगाया गया ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ का डिजिटल लर्निंग काउंटर पूरा कर दे रहा है। यहां पुस्तक प्रेमियों को बताया जा रहा है कि बगैर कोई शुल्क दिए ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’ एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करिए और मुफ्त में देश की लगभग सभी भाषाओं में मौजूद हजारों किताबों को पढि़ए। वहीं रविवार को स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed