{"_id":"e16492880eb96c922da9812ac8ab2d52","slug":"books-not-being-given-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रहीं पुस्तकें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रहीं पुस्तकें
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलाें के बच्चाें को निशुल्क पुस्तकें मुहैया करवाने का प्रावधान है। लेकिन अभी तक बच्चों को पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। अभिभावक रतन लाल, विजय कुमार, जय पाल, मोहन लाल का कहना है कि परीक्षाओं के बाद बच्चाें को सरकारी स्कूलाें से नई पुस्तकें नहीं मिलीं। इस कारण बाजार से पुस्तकें खरीदनी पड़ रहीं।
विज्ञापन
इनका कहना है कि बनाई गई योजनाओं का जरूरतमंद लोगों को लाभ नहीं पहुंच रहा। लोगाें ने शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलाें में बच्चों को पुस्तकें मुहैया करवाई जाएं, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। आरएस पुरा के जोनल शिक्षा अधिकारी सुरेश दूबे का कहना है कि एक-दो दिनाें तक पुस्तकें आने पर इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन