फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bombs and shells were found in two villages in Poonch

पुंछ के दो गांवों में मिले बम और मोर्टार शेल

Sun, 21 Feb 2016 01:33 AM IST
रवि वर्मा/ अमर उजाला, राजोरी
रवि वर्मा/ अमर उजाला, राजोरी Updated Sun, 21 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bombs and shells were found in two villages in Poonch

सीमावर्ती जिले पुंछ के दो गांवों में सेना ने शनिवार को जिंदा बम व शैलों को नष्ट कर बड़े हादसे को टाला है। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले पाकिस्तान ने एलओसी के उस पार से संघर्ष विराम के उल्लंघन के दौरान गोलाबारी की गई थी।

विज्ञापन


इस गोलाबारी के साथ पाक सैनिकों ने एलओसी से सटे दो गांवों बालाकोट और साब्जियां में रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बनाने के लिए बम व शैल फेंके थे। इन दोनों गांवों में कई बम व शैल बिना फटे ही झाड़ियों, खेतों व कई घरों के छतों व दिवारों में लगे थे।
विज्ञापन


राजोरी स्थित सेना की ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन ने बमों व शैलों के होने की खबर लगते ही दोनों गांवों में विशेष अभियान छेड़ा। सूरा सुई रेजिमेंट के जवानों ने बम व शैल नष्ट करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के जवानों ने पिछले कुछ दिनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 120 एमएम के करीब 20 मोर्टार, 82 एमएम के करीब 25 शैल, दर्जन भी आरपीजी शैलों व कई बिना फटे बमों को बिना फटे ही पाया। उन्हें अपने कब्जे में लेने के बाद नष्ट कर दिया गया।

इन बमों व शैलों से नागरिक आबादी व संपत्ति को नुकसान से बचाने के लिए सेना ने तात्कालिक तकनीक का प्रयोग किया है और बिना किसी नुकसान के इन्हें नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि यदि यह बंब व शेल फटते तो भारी संख्या में जानी व माली नुकसान पहुंचाते।


फिलहाल सेना पूरे इलाकों को बम व शैल मुक्त करने में जुटी है। राजोरी स्थित सेना के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि यह बिना फटे बम व शैल यदि बच्चों य अन्य किसी के हाथ लगते तो गलती से ही सही बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed