{"_id":"67bb8733bff75af6f802c3d6","slug":"bolero-driver-hits-bike-rider-death-jammu-news-c-268-1-akb1001-101037-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बोलेरो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बोलेरो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। खुघा मोड़ पर शनिवार की मध्य रात्रि एक बाइक सवार को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अजय कुमार रात के समय बाइक (जेके02एएम 9428) से जा रहा था। वह खुघा मोड़ पर पहुंचा था कि बोलेरो (जेके02डीजे 3711)चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह तोफ शेरखनियां के रहने वाले थे। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन वहीं छोड़कर भाग निकला। इस बीच पता चलते स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतक के शव को उपजिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।