फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bogus travel agency had uncovered

फर्जी ट्रेवल एजेंसी का हुआ पर्दाफाश

Sat, 05 Dec 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रीनगर Updated Sat, 05 Dec 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Bogus travel agency had uncovered

श्रीनगर में टूरिस्ट पुलिस ने एक फर्जी ट्रेवल एजेंसी का भंडाफोड़ किया है। पर्यटकों की कई शिकायतों के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लियागया है। उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


टूरिस्ट पुलिस के अनुसार ट्रेवल एजेंसी ‘समीर टूर एंड ट्रेवल्स’ के खिलाफ 20 नवंबर को इसको फर्जी होने की शिकायत दर्ज की गई थी।

यह एजेंसी फर्जी नाम और पता समीर अहमद भट 82-बाल गार्डन श्रीनगर पर चल रही थी। इसके खिलाफ टूरिस्ट ट्रेड एक्ट की धारा 2/32 और आरपीसी की धारा 420 के अंतर्गत टीआरसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस ट्रेवल एजेंसी पर नकली टूर पैकेज का वादा करके कई पर्यटकों को ठगने का आरोप है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने समीर अहमद भट नाम से फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल कर श्रीनगर के यूनियन बैंक आफ इंडिया में बैंक अकाउंट खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने वेबसाइट www.kashmirturismbooking.in भी बनाई थी। उसने बीएसएनएल के 3 और वोडाफोन का एक सिम कार्ड भी फर्जी दस्तावेजों पर हासिल कर लिया था।

एसपी एनफोर्समेंट अब्दुल कयूम और इंस्पेक्टर सुहैल रसूल (एसएचओ टीआरसी पुलिस स्टेशन) की अगुवाई में हुई जांच में पता चला कि मामले का मुख्य आरोपी उमर शाह ककोथल करीरी जिला बारामुला का रहने वाला है।

उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 1.25 लाख की नकदी, एक लैपटॉप, एक स्मार्टफोन, वोटर आईडी कार्ड समेत कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 465, 468, 201 और आईटी एक्ट 71, 74 के अंतर्गत एफआईआर 01/15 भी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed