फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bobby Forward Post name changed

अब शहीद गुरनाम के नाम से जानी जाएगी बोबिया फारवर्ड पोस्ट

Sun, 14 May 2017 06:58 PM IST
एस. खजुरिया, अमर उजाला/कठुआ
एस. खजुरिया, अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 14 May 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bobby Forward Post name changed
शहीद गुरनाम सिंह - फोटो : Amar Ujala
21 अक्तूबर 2016 को भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सरहद की रक्षा करते हुए शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान गुरनाम सिंह के नाम पर बोबिया फारवर्ड पोस्ट का नाम रख दिया गया है। हीरानगर सेक्टर की बोबिया फारवर्ड पोस्ट पर अब गुरनाम पोस्ट लिखा गया है।
विज्ञापन


जम्मू के आरएस पुरा के रहने वाले शहीद गुरनाम सिंह ने इसी पोस्ट की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। बीएसएफ के इस कदम की सीमावर्ती लोगों ने भी सराहना की है। 
विज्ञापन


दरअसल, 19 और 20 अक्टूबर 2016 की मध्यरात्रि हीरानगर सेक्टर के बोबिया फारवर्ड पोस्ट पर गुरनाम तैनात थे। अचानक पौने बारह बजे के लगभग उनकी नजर पड़ती है कि सरहद पर कोई हलचल हो रही है। 150 मीटर कुछ धुंधले चेहरे दिखने लगे। बिना देर किए गुरनाम अपने साथियों को अलर्ट किया और फिर आतंकियों को ललकारते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से भीषण गोलाबारी हुई और आतंकी जबरन बीएसएफ की इस पोस्ट को निशाना बनाकर भारतीय सीमा में घुसना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bobby Forward Post name changed
बार्डर - फोटो : PTI
गुरनाम की दिलेरी के आगे आतंकी बेबस हो गए और पाकिस्तान की ओर भाग खड़े हुए। पाकिस्तानी रेंजर्स को पता लग चुका था कि गुरनाम ही वो मुख्य सिपाही है, जिसकी वजह से उसे मुंह की खानी पड़ी। ऐसे में सोची समझी साजिश के तहत 21 अक्टूबर को सुबह नौ बजकर पैंतीस मिनट पर रेंजर्स ने बदला लेने के इरादे से स्नाइपर रायफल्स से उस पर फायर किया। घात लगाकर किए गए इस हमले में गोली सीधे गुरनाम को लगी।

बावजूद इसके गुरनाम ने हथियार नहीं डाले, बल्कि उन पर फायरिंग करता रहा। इसके बाद गुरनाम को पोस्ट से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरनाम नें शहादत पाई। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पांच साल पहले ही गुरनाम सिंह बीएसएफ में शामिल हुए थे और उनकी दिली ख्वाहिश बीएसएफ में जाने की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed