फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Board will give coaching for Engineering Entrance Examination

इंजीनियरिंग में प्रवेश परीक्षा की कोचिंग देगा बोर्ड

Thu, 31 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 31 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
 Board will give coaching for Engineering Entrance Examination
पांच अप्रैल से बोर्ड कार्यालय रिहाड़ी में यह कार्यक्रम आरंभ होगा
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से 12वीं पास या फिर 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वालेविद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए कंप्रीहेंसिव कोचिंग प्रोग्राम (व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम) शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


45 दिन तक इस कोचिंग प्रोग्राम में विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। बोर्ड की तरफ से पहली बार इस तरह का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं।
विज्ञापन


इसके  लिए विद्यार्थी कोचिंग इंस्टीट्यूट में पहुंचते हैं, जहां विद्यार्थियों से मोटी रकम फीस के रूप में वसूली जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए कोचिंग लेना संभव नहीं रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने विद्यार्थियों के लिए पहली बार व्यापक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच अप्रैल से बोर्ड कार्यालय रिहाड़ी में यह कार्यक्रम आरंभ होगा। इसके लिए विद्यार्थियों का आनलाइन आवेदन करना होगा और 29 मार्च से इसके लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।


ऑनलाइन आवेदन से पहले 100 विद्यार्थियों को इसमें हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा और 45 दिन तक विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा का प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों से तीन हजार रुपये फीस वसूली जाएगी। कोचिंग में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी को मार्क शीट की कापी या फिर रोल नंबर स्लिप की कापी जमा करवानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed